देश में कार खरीदने का सपना देख रहे लाखों लोगों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने GST 2.0 के तहत टैक्स दरों में हुए बदलाव का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया है। कंपनी ने अपनी लगभग सभी पॉपुलर कारों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है, जिससे अब आप अपनी पसंदीदा कार पहले से कहीं कम दाम पर खरीद सकते हैं।
सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सस्ती!
मारुति सुजुकी की फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार डिजायर (Dzire) अब 86,892 रुपये सस्ती हो गई है। यानी अब आप इस सेडान कार को पहले के मुकाबले काफी कम कीमत पर घर ले जा सकेंगे।
यहां देखें पूरी लिस्ट: आपकी पसंदीदा कार कितनी हुई सस्ती?
अरेना शोरूम की कारें (Arena Cars):
-
अल्टो K10: ₹52,910 सस्ती
-
वैगनआर: ₹63,911 सस्ती
-
स्विफ्ट: ₹80,966 सस्ती
-
ब्रेजा: ₹48,207 सस्ती
-
एर्टिगा: ₹46,224 सस्ती
नेक्सा शोरूम की कारें (Nexa Cars):
-
बैलेनो: ₹80,667 सस्ती
-
फ्रॉन्क्स: ₹1,10,384 सस्ती (सबसे ज्यादा छूट)
-
ग्रैंड विटेरा: ₹67,724 सस्ती
-
इग्निस: ₹69,240 सस्ती
कब से लागू होंगी नई कीमतें?
ये सभी नई और रियायती कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएंगी। इसी दिन से देश में संशोधित GST दरें भी लागू की जा रही हैं।
क्यों हुईं कारें सस्ती?
केंद्र सरकार के नए GST 2.0 ढांचे के तहत अब सभी पेट्रोल-डीजल और हाइब्रिड कारों पर 18% और 40% के दो स्लैब में टैक्स लगेगा। छोटी कारों (हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी) पर 18% और बड़ी व लग्जरी कारों पर 40% जीएसटी लगेगा। पहले 28% GST के अलावा 1% से 22% तक का सेस भी लगता था, जिससे कुल टैक्स 29% से 50% तक हो जाता था। नए नियम में सेस पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।
और कौन-कौन दे रहा है फायदा?
मारुति के अलावा, टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा, टोयोटा, किआ, होंडा, MG जैसी लगभग सभी प्रमुख कार कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमतों में कमी की है। यहां तक कि मर्सिडीज, BMW, ऑडी, जगुआर जैसी लग्जरी कार बनाने वाली कंपनियों ने भी अपनी गाड़ियों के दाम घटाए हैं।